महाराणा प्रताप जयंती पखवाड़ा समारोह को लेकर क्षत्रिय समाज की बैठक में तैयारियों की गई समीक्षा
-28 जून को मोतिहारी में होगा भव्य आयोजन
मोतिहारी।आगामी महाराणा प्रताप जयंती पखवाड़ा समारोह के सफल आयोजन को लेकर रविवार को श्रीपुर रामा जानकी कोठी, घोड़ासहन में क्षत्रिय समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वीरवर महाराणा पृथ्वीराज विचार मंच के अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह ने किया। कार्यक्रम की मेजबानी अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, जिला सहकारिता बैंक, पूर्वी चम्पारण ने की, जबकि बैठक के आयोजन, समन्वय एवं संचालन की जिम्मेदारी अभिजीत सिंह, सदस्य बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पूर्व प्रत्याशी 21 ढाका विधानसभा एवं टीम ने निभाई।
बैठक में आगामी 28 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे महात्मा गांधी प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), कचहरी रोड, राजा बाजार, मोतिहारी में आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जयंती पखवाड़ा समारोह को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान, त्याग, साहस और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का अद्वितीय उदाहरण है। जो समाज अपने इतिहास और महापुरुषों को भूल जाता है, वह अपने गौरव और पहचान से दूर हो जाता है। इसलिए महाराणा प्रताप के विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। मोतिहारी से पधारे अमरेंद्र सिंह, विभूति नारायण सिंह, सुभाष सिंह एवं मनोज सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए महाराणा प्रताप जयंती पखवाड़ा समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा नहीं, बल्कि भारतीय स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रप्रेम के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने सभी प्रखंडों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मोतिहारी पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समारोह की तैयारी, जनसंपर्क अभियान, समाज के युवाओं की सहभागिता, विभिन्न पंचायतों एवं प्रखंडों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में विशेष रूप से अमरेंद्र सिंह, विभूति नारायण सिंह, सुभाष सिंह, मनोज सिंह, नरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, गौराशंकर सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह, संजीव कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह, दिलीप सिंह, राकेश कुमार सिंह, आदर्श राठौर, अशोक प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, मनीष कुमार सिंह, मुन्नी शंकर सिंह, समरेश मोहन सिंह सहित ढाका, घोड़ासहन, बंकटवा एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए क्षत्रिय समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती पखवाड़ा समारोह केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने, युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। कार्यक्रम के माध्यम से महाराणा प्रताप के त्याग, पराक्रम और स्वाभिमान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

