महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव:5 में से 3 सीटें मविआ और 2 महायुति के खाते में

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव:5 में से 3 सीटें मविआ और 2 महायुति के खाते में
Facebook WhatsApp

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए हुए चुनाव में महाविकास आघाड़ी (मविआ) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि महायुति को दो सीटें मिलीं।इन पांच सीटों पर मंगलवार सुबह आंठ बजे से चल रही मतगणना बुधवार को रात डेढ़ बजे खत्म हुई ।

मतदान अधिकारी के अनुसार पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के कौस्तुभ गावड़े ने जीत हासिल की, जबकि पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राकांपा (शरदचंद्र पवार) की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख विजयी रहीं।

नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने भाजपा के सुधाकर कोहले को हराया। वहीं, छत्रपति संभाजीनगर में राकांपा (शरदचंद्र पवार) के प्रतापसिंह पाटिल ने अजित पवार गुट के सतीश चव्हाण को शिकस्त दी। अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना (शिंदे गुट) की किरण सरनाइक ने कांग्रेस उम्मीदवार अदिति पोहरे को हराया।

पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हर्षदा देशमुख और भाजपा उम्मीदवार डॉ. स्मिता जाधव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना 27 अक्टूबर सुबह 8 बजे शुरू हुई थी और 36 घंटे से अधिक समय तक चली। किसी भी उम्मीदवार को पहली पसंद के वोटों के आधार पर जीत के लिए निर्धारित कोटा नहीं मिला, जिसके बाद नियमानुसार अगले चरणों में मतगणना की गई। इस निर्वाचन क्षेत्र में जीत के लिए 1,13,113 वोटों का कोटा निर्धारित किया गया था। अंतिम यानी 44वें राउंड की गिनती के बाद हर्षदा देशमुख को 1,13,840 वोट मिले, जबकि डॉ. स्मिता जाधव को 1,03,912 वोट प्राप्त हुए। इस तरह देशमुख ने 9,928 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने भाजपा के सुधाकर कोहले को पराजित किया। कोहले को दूसरे वरीयता क्रम के वोटों की गिनती के दौरान शुरुआती बढ़त मिली थी, लेकिन अंतिम परिणाम वंजारी के पक्ष में रहा।

अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की किरण सरनाइक ने कांग्रेस उम्मीदवार अदिति पोहरे को हराया। वहीं, छत्रपति संभाजीनगर में राकांपा (शरदचंद्र पवार) के प्रतापसिंह पाटिल ने राकांपा के अजित पवार गुट के उम्मीदवार सतीश चव्हाण को शिकस्त दी।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3,88,019 पंजीकृत मतदाताओं में से 2,43,521 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह मतदान प्रतिशत 62.76 रहा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में पहली पसंद के वोटों के आधार पर कोई भी उम्मीदवार निर्धारित कोटा हासिल नहीं कर सका, जिसके कारण मतगणना के अतिरिक्त चरण पूरे करने पड़े।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page