भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की बैठक में पदाधिकारियों का किया गया मनोनयन,संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की बैठक में  पदाधिकारियों का किया गया मनोनयन,संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को बंजरिया प्रखंड के चैलाहा पंचायत स्थित बगही पुल के समीप राम-जानकी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक शीतल ठाकुर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से सेमरा पंचायत निवासी निरंजन कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को बंजरिया प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान सांगठनिक मजबूती व पंचायत स्तर तक संगठन को विस्तार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजीव रंजन सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष, अवनीश ठाकुर को प्रखंड महासचिव तथा राम एकबाल सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक चंद्र अधिवक्ता ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन बंजरिया प्रखंड के हर पंचायत तक पहुंचेगा।जब संगठन पंचायत स्तर पर मजबूत होगा,तो स्वत:संगठन जिले में मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक घर तक पहुंचना और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति या परिवार के साथ अन्याय होने पर संगठन पूरी मजबूती और सत्यता के साथ उसके पक्ष में खड़ा रहेगा।

बैठक में पप्पू सिंह, आदित्य सिंह, संतोष शुक्ला, आशुतोष कुमार, मनीष कुमार, पुष्कर ठाकुर, विकास ठाकुर, संजीव कुमार सिंह, अवनीश कुमार, राम एकबाल ठाकुर, प्रमोद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भूमिहार समाज के लोग उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page