डीआईजी ने किया रक्सौल थाना का निरीक्षण

डीआईजी ने किया रक्सौल थाना का निरीक्षण
Facebook WhatsApp

आईपीएस थानाध्यक्ष के प्रशिक्षण की समीक्षा की, लंबित मामलों को निपटाने का दिया निर्देश

मोतिहारी। चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने रक्सौल थाने पर पहुंचकर कानून-व्यवस्था की स्थिति और थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए। डीआईजी के थाना पर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष हेमंत सिंह के प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली ।उपस्थित पुलिस पदाधिकारी से कांडों का अध्तन स्थिति जाना। इस दौरान उन्होंने पूरे थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने रक्सौल थाने में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हेमंत सिंह द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्रशिक्षण प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अन्य कैंडी के आईओ को कई टास्क दिए। बताया गया कि गश्ति के कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगीं। कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं। अधिक केस डिस्पोजल करने वाले अनुसंधान पुरस्कृत किए जायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने वारंटी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने पर भी बल दिया। इस मौके पर अनुमंडल के सभी इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page