भाजपा ने चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को

भाजपा ने चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।भाजपा ने दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, हरियाणा में महिला नेता अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने पंजाब में भी संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने पंजाब भाजपा की कमान केवल सिंह ढिल्लों को सौंपी है। इसके अलावा त्रिपुरा में विधायक अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए प्रदेश अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page