सुगौली नगर पंचायत सशक्त समिति के तीन सदस्यों का चुनाव सम्पन्न
– प्रेक्षक ने जीत का प्रमाण-पत्र सौंप दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
सुगौली। नगर पंचायत के लिए सशक्त समिति के तीन सदस्यों का चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। निर्वाचित सदस्यों में राज कुमार सर्राफ,अकरम रजा और आरफा तब्बसुम शामिल है।
प्रखंड के सभागार में प्रेक्षक प्रीति सिंह की मौजूदगी में सभी चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई। यहां बता दें कि नगर पंचायत के 20 वार्ड पार्षदों ने इस चुनाव में हिस्सा लिया। तीन पदों के लिए चार सदस्यों ने अपना नामांकन भरा, जिसमें तीन पार्षदों को जीत के लिए आवश्यक 11 मत मिलें।
चुनाव के निर्धारित समय 11 बजे पूर्वाह्न से प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो अपराह्न ढाई बजे तक पूरी हुई। जीते हुए सदस्यों को प्रेक्षक प्रीति सिंह ने जीत का प्रमाण पत्र दिया और शुभकामना दी। जीत की खुशी में सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और माला पहना कर जीत की बधाई दी।इस अवसर पर तुरंगी बजाई गई और जमके पटाखे छोड़े गए।
चुनाव सम्पन्न कराने में बीडीओ नूतन किरण, बंजरिया बीडीओ अजय कुमार प्रिंस, रिया अति पिछड़ा अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, करुणा नन्द पुरषोत्तम बीपीआरओ मोतिहारी, इस्तेखार दानिश बीपीआरओ बनकटवा, रंजीत कुमार बीडब्लूओ सुगौली, वकील चंद प्रधान सहायक, सौरभ कुमार, रोहित वर्मा, विनय कुमार, राकेश टंडन, मुश्ताक फरहद सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। वही पार्षदों की जीत पर पार्षद श्याम शर्मा, मुन्ना लाल साह, शैलेश पटेल, जितेंद्र सिंह, शिव राम, रईस लाल गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

