रक्सौल नगर परिषद की स्थायी सशक्त समितियों के चुनाव शांतिपूर्ण  वातावरण में संपन्न

रक्सौल नगर परिषद की स्थायी सशक्त समितियों के चुनाव शांतिपूर्ण  वातावरण में संपन्न
Facebook WhatsApp

रक्सौल।  प्रखंड सभागार में प्रेक्षक-सह-अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार रक्सौल की उपस्थिति में नगर परिषद रक्सौल की स्थायी सशक्त समिति–1, 2 एवं 3 के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। चुनाव में नगर परिषद के सभी 25 वार्ड पार्षदों की उपस्थिति रही तथा सभी सदस्यों ने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

स्थायी सशक्त समिति–1 के चुनाव में नीलाक्षी श्रीवास्तव एवं रणजीत कुमार श्रीवास्तव उम्मीदवार थे। कुल 25 मतों में से 1 मत अमान्य घोषित हुआ, जबकि शेष 24 वैध मतों में दोनों उम्मीदवारों को समान रूप से 12–12 मत प्राप्त हुए। मतों की बराबरी होने के कारण अंतिम निर्णय लकी ड्रॉ के माध्यम से किया गया, जिसमें रणजीत कुमार श्रीवास्तव विजेता घोषित किए गए।इस समिति के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी जय प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रक्सौल थे।

स्थायी सशक्त समिति–2 के चुनाव में घनश्याम प्रसाद एवं बिरेन्द्र प्रसाद के बीच मुकाबला हुआ। कुल 25 मतों में 1 मत अमान्य रहा। शेष 24 वैध मतों में दोनों प्रत्याशियों को 12–12 मत प्राप्त हुए। बराबरी की स्थिति उत्पन्न होने पर निर्णय लकी ड्रॉ के माध्यम से लिया गया, जिसमें बिरेन्द्र प्रसाद विजयी घोषित हुए।

इस समिति के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रामगढ़वा थे। वहीं स्थायी सशक्त समिति–3 के चुनाव में जितेन्द्र कुमार दत्ता एवं रवि कुमार गुप्ता उम्मीदवार थे। कुल 25 मतों में से 1 मत अमान्य घोषित हुआ। शेष 24 वैध मतों में जितेन्द्र कुमार दत्ता को 14 मत तथा रवि कुमार गुप्ता को 10 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार जितेन्द्र कुमार दत्ता को विजेता घोषित किया गया।

इस समिति के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी रणधीर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, आदापुर थे। पूरी चुनाव प्रक्रिया प्रेक्षक-सह-अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार रक्सौल की उपस्थिति एवं निगरानी में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page