मोतिहारी नगर निगम सशक्त स्थायी समिति के लिए सात वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित 

मोतिहारी नगर निगम सशक्त स्थायी समिति के लिए सात वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित 
Facebook WhatsApp

-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ करेंगे सभी सदस्य: महापौर

मोतिहारी। नगर निगम के सभा भवन में महापौर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त  आशीष कुमार, उप महापौर लाल बाबू प्रसाद, वार्ड पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधिगण, नगर निगम के अधिकारीगण, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महापौर प्रीति कुमारी के नेतृत्व में सभी 46 वार्डों के  निगम पार्षदगण के सहयोग से वार्ड संख्या 16, 18, 22, 23, 27, 29 एवं 45 के  निगम पार्षद सशक्त स्थायी समिति सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। लिहाजा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। 

महापौर ने कहा कि स्थायी सशक्त समिति के सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी विश्वास एवं सहयोग की भावना का प्रतीक है। यह केवल एक निर्वाचन नहीं, बल्कि नगर के विकास, जनहित एवं सुशासन के प्रति सामूहिक संकल्प का परिचायक है।  विश्वास व्यक्त किया कि समिति के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ करेंगे।

महापौर ने कहा कि नगर निगम  लगातार विकास की दिशा में अग्रसर है।  स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकताओं में है। स्थायी सशक्त समिति नगर निगम की योजनाओं एवं नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने नगर निगम के सभी पार्षदों एवं अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति आपसी सहमति एवं जनसेवा की भावना में निहित होती है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page