डीएम-एसपी ने की भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील

डीएम-एसपी ने की भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील
Facebook WhatsApp

-तीन दिनी कुर्बानी का पर्व बकरीद आज से शुरू
मोतिहारी। ईद-उल-जोहा(बकरीद)का तीन दिनी कुर्बानी गुरुवार से आरंभ हो जाएगी। लिहाजा प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम -एसपी ने जिलावासियों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने कि अपील की है। जबकि दूसरी ओर इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी किया है।

नतीजतन जिले के 508 चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आदेश के आलोक में सदर अनुमंडल अंतर्गत 179, ढाका अनुमंडल अंतर्गत 122, पकड़ीदयाल अंतर्गत 48, अरेराज अंतर्गत 51, चकिया अंतर्गत 69 एवं रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत चिन्हित किए गए 39 जगह पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर दायित्वो का निर्वहन करने का आदेश जारी किया है।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति स्थल के आसपास के क्षेत्र एवं संपूर्ण गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। कहीं से भी संदिग्ध गतिविधि की पता चलने पर तुरंत वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना देंगे। पर्व के अवसर पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, खासकर शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे।

इसके अतिरिक्त शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बाइकर्स पुलिस लगातार गश्ती में रहेगी। पर्व के अवसर पर साइबर सेल को 24 घंटे एक्टिव मोड में काम करेगा। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों को जबाबदेही दी गई है,जो पल-पल की गतिविधियों से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस में समन्वय बनाकर संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे।

इस अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में लगातार 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06252- 242418 है। जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। फायर ब्रिगेड की टीम और दंगा निरोधी दस्ता भी लगाई गई है। सभी छः अनुमंडलो में नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।

वरीय पदाधिकारी में नगर आयुक्त आशीष कुमार को सदर अनुमंडल, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा को सिकरहना (ढाका), उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार को रक्सौल अनुमंडल, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) शैलेंद्र कुमार भारती को अरेराज, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी कुमार विवेकानंद को चकिया एवं जिला परिवहन पदाधिकारी निवेदिता कुमारी को पकड़ीदयाल अनुमंडल की संपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कोई भी पदाधिकारी बिना सक्षम स्तर से पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे एवं पर्व की समाप्ति तक मुख्यालय में बने रहेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page