घोड़ासहन में 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर मिला युवक का शव

घोड़ासहन में 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर मिला युवक का शव
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के वीरता चौक पर बुधवार की सुबह 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी व्याप्त है।

मृतक की पहचान नेपाल के बारा जिला के सिमरौन गढ़ थाना क्षेत्र निवासी मोजाहिद अंसारी के बेटे हैदर अंसारी (22) के रूप में हुई हैं।जो हाल के दिनो में घोड़ासहन बीरता चौक के पास रह रहा था।

सुबह-सुबह टावर पर शव को लटकते देख मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची घोड़ासहन पुलिस की टीम को ऊंचाई से शव को उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह करीब 3 बजे भोर में मेरा पायल व दो मोबाइल फोन घर से लेकर भाग गया था। सुबह पता चला कि वह मोबाइल टावर से फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया है।

घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना की कई पहलू से जांच की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page