मोतिहारी शहर के चांदमारी चौक पर हरैया थाना के हिरासत से गांजा तस्कर फरार

मोतिहारी शहर के चांदमारी चौक पर हरैया थाना के हिरासत से गांजा तस्कर फरार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। शहर में पुलिस हिरासत से एक गांजा तस्कर के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। फरार आरोपी सोमवार को 32 किलो गांजा के साथ हरैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।जिसे हरैया थाना मे पदस्थापित एक पुलिस अधिकारी व दो सिपाही सरकारी वाहन से लेकर कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रहे थे।

इसी दौरान मोतिहारी शहर केचांदमारी चौक पर लगी भीषण जाम का फायदा उठाकर वह हथकड़ी समेत फरार हो गया।फरार आरोपी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव निवासी मंटू कुमार राय है। उल्लेखनीय है,कि शहर के चांदमारी चौक पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण इन दिनो भारी जाम लग रहा है। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर वाहन से उतरकर फरार हो गया।

आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही नगर थाना और हरैया थाना की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस शहर के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ आरोपी के गांव और संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी है।

हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान व पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी है। चांदमारी चौक के अलावे मोतिहारी शहर के अन्य जगहो के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page