सीमा पर होनेवाले अनैतिक और गैर वैधानिक कार्यों पर पूरी सख्ती बरतें : मुख्यमंत्री

सीमा पर होनेवाले अनैतिक और गैर वैधानिक कार्यों पर पूरी सख्ती बरतें : मुख्यमंत्री
Facebook WhatsApp

-भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में आज शाम भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर होनेवाले अनैतिक और गैर वैधानिक कार्यों पर पूरी सख्ती बरतें।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा से जुड़े फैसलों में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील मानी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का ठीक ढंग से अनुपालन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर निगरानी सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें। बेहतर निगरानी को लेकर नयी तकनीक के साथ काम करें। सीमा पर होनेवाले संदिग्ध मूवमेंट, नशीले पदार्थ, नकली नोट एवं तस्करी जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह अलर्ट रहें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। सीमा पर होनेवाले अनैतिक और गैर वैधानिक कार्यों पर पूरी सख्ती बरतें। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह मजबूत रखें।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिवप्रत्यय अमृत ने बताया कि 26-27 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी। इस उच्चस्तरीय बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन के संबंध में मुख्य सचिव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page