सड़क दुर्घटना में बाइक सवार राजद नेता के भाई की मौत, दूसरा गंभीर

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार राजद नेता के भाई की मौत, दूसरा गंभीर
Facebook WhatsApp

डुमरियाघाट। थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर सरोतर पहल चौक के पास एक लापरवाह  ट्रक चालक ने एक मोटरसाइकल क़ो टक्कर मार दी। जिसमें  बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई , जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल ही गया। घायल युवक की तत्काल पुलिस और स्थानीय लोगो के सहयोग से इलाज के लिय अस्पताल भेजा गया।

मृतक की पहचान डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरोतर गांव के गन्नौर सहनी का 38 वर्षीय पुत्र दिनेश सहनी के रूप में हुई है। दिनेश जिले के राजद नेता सह गोविंदगंज एवं मोतिहारी विधान सभा के प्रत्याशी एवं अधिवक्ता सुरेश सहनी के छोटे भाई बताए गए है। वही गंभीर रूप से जख्मी युवक सरोतर के यादव लाल पटेल के 39 वर्षीय पुत्र विकास पटेल बताया गया है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पीपराकोठी – डुमरियाघाट नेशनल हाईवे को जाम कर दिए और प्रदर्शन करने लगे। जिससे आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया। वहीं सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची डुमरियाघाट पुलिस और पहल चौक आउटपोस्ट की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया तब जाकर आवागमन सुचारु कराया गया।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page