भष्ट्र इंजीनियर के कई ठिकानों पर EOU की रेड, 40 लाख कैश बरामद, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

भष्ट्र इंजीनियर के कई ठिकानों पर EOU की रेड, 40 लाख कैश बरामद, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
Facebook WhatsApp

पटना। आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिहार में बड़ी छापेमारी की है।उक्त कारवाई जमुई जिले के झाझा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ की गई।

ईओयू की टीम ने एक साथ इंजीनियर के पटना,जमुई, कंकड़बाग और झाझा स्थित चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित जगत विला अपार्टमेंट के फ्लैट से 40 लाख रुपये नकद बरामद होने की जानकारी मिली है।

सभी नोट पांच-पांच सौ के बंडल में रखे हुए थे। इसके अलावा सोना,चांदी और कई महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स भी मिले हैं। EOU की जांच में सामने आया है कि इंजीनियर गोपाल कुमार के पास उनकी वैध आय से करीब 2 करोड़ 61 हजार रुपये अधिक संपत्ति है। यह उनकी घोषित आय से लगभग 81.5 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है।

EOU की टीम ने कंकड़बाग स्थित पूर्वी इंदिरा नगर रोड नंबर-4 पर स्थित मकान, जमुई के केकेएम कॉलेज के पास किराये के आवास और झाझा स्थित कार्यालय में भी छापेमारी की। जहां से कई दस्तावेज, फाइलें और संपत्ति से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं।

बताया गया कि जमुई स्थित किराये के आवास पर जब EOU की टीम पहुंची तो अभियंता गोपाल कुमार ने शुरुआत में टीम को अंदर आने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि, जब अधिकारियों ने वारंट दिखाया तो उन्होंने जांच की अनुमति दी।इसके बाद टीम ने पूरे घर की तलाशी लेने के बाद अभियंता को हिरासत में ले लिया। EOU अधिकारियों के अनुसार, अभियंता के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति को लेकर शिकायतें मिल रही थीं।जिसकी जांच और सत्यापन के बाद मामला दर्ज कर विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट लिया गया।अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है।

बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद और भी बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। EOU की टीम इस मामले को गंभीरता से आगे बढ़ा रही है। छापेमारी के दौरान सबसे बड़ी बरामदगी पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित जगत विला अपार्टमेंट के फ्लैट से हुई. यहां से 40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। नोट पांच-पांच सौ के बंडल में रखे हुए थे. इसके अलावा सोना, चांदी और कई महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स भी मिले हैं।

EOU की जांच में सामने आया है कि इंजीनियर गोपाल कुमार के पास उनकी वैध आय से करीब 2 करोड़ 61 हजार रुपये अधिक संपत्ति है. यह उनकी घोषित आय से लगभग 81.5 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह अंतर काफी बड़ा है और गहन जांच की जा रही है।

EOU की टीम ने कंकड़बाग स्थित पूर्वी इंदिरा नगर रोड नंबर-4 पर स्थित मकान, जमुई के केकेएम कॉलेज के पास किराये के आवास और झाझा स्थित कार्यालय में भी छापेमारी की। सभी जगहों से दस्तावेज, फाइलें और संपत्ति से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं।

जमुई स्थित किराये के आवास पर जब EOU की टीम पहुंची तो अभियंता गोपाल कुमार ने शुरुआत में टीम को अंदर आने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि, जब अधिकारियों ने वारंट दिखाया तो उन्होंने जांच की अनुमति दी। इसके बाद टीम ने पूरे घर की तलाशी ली और अभियंता को हिरासत में ले लिया।

EOU अधिकारियों के अनुसार, अभियंता के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की जांच की गई और प्रारंभिक सत्यापन के बाद मामला दर्ज कर विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है. बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का विस्तृत आकलन किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page