बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम में घुसी स्कार्पियो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक बच्ची घायल

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम में घुसी स्कार्पियो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
Facebook WhatsApp

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच गई स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को कटर और क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

गुरुवार सुबह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे जा रही खाली गैस सिलेंडरों से भरी डीसीएम में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल थीं। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कटर और क्रेन की सहायता से शवों और घायलों को बाहर निकाला।

घटना की सूचना पर जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैl हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु करा दिया गया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि थाना कोतवाली देहात में एक सूचना प्राप्त हुई कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम व स्कर्पियों की भिडंत हो गई। थाना स्थानीय पुलिस, फायर बिग्रेड व अन्य टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्कयू किया गया है । प्रथमदृष्टया यह पाया गया है कि स्कर्पियों चालक को नींद आ जाने के कारण हादसा हुआ हैl मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैंl

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page