गुजरात के राजकोट में हाइवे पर आग का गोला बनी बस,चार यात्री जिंदा जले,बाल-बाल बचे 35 लोग

गुजरात के राजकोट में हाइवे पर आग का गोला बनी बस,चार यात्री जिंदा जले,बाल-बाल बचे 35 लोग
Facebook WhatsApp

राजकोट। गुजरात के चोटीला-राजकोट नेशनल हाइवे पर सांगाणी गांव के पास देररात अहमदाबाद से राजकोट की तरफ आ रही एक निजी ट्रैवल्स बस डामर से भरे टैंकर से टकरा गई। पलभर में यह बस आग की लपटों से घिर गई।हादसे में चार यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 10 झुलस गए। शवों की हालत इतनी खराब है कि उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए ही संभव बताई जा रही है। चोटीला एसडीएम एच.टी. मकवाणा ने इसकी पुष्टि की है।

बताया गया है कि रात करीब 1:30 बजे हाइवे पर डामर भरे टैंकर का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद टैंकर अनियंत्रित हो गया और पीछे से तेज रफ्तार में आ रही निजी ट्रैवल्स बस उससे जा टकराई। टक्कर के बाद बस में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। कुछ को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस के शीशे तोड़कर कूद गए। कुछ यात्री नीचे फैले गर्म डामर पर गिरने से भी झुलस गए। इनमें लिमडी निवासी नरेंद्र राठौड़ भी है। उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया है। झुलसे लोगों को चोटीला में प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकोट सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। इस हादसे में विधि पटोडिया (18), मेंदरडा, जूनागढ़

नरेंद्र राठौड़ (50), लिमडी, सुरेंद्रनगर और नागराज राणा (30), तलाला, गिर सोमनाथ भी झुलस गई हैं।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शी अजय मेवाड़ा ने बताया कि हादसे के बाद बस में धीरे-धीरे आग फैलने लगी। पास स्थित पेट्रोल पंप से फायर सिलेंडर लाकर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन टैंकर से बह रहे गर्म डामर के कारण आग लगातार बढ़ती गई। उन्होंने बताया कि करीब 20 से 25 यात्रियों को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया, जबकि 4 लोग बस के अंदर ही जिंदा जल गए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page