केरल के मुख्यमंत्री चयन पर खरगे आवास पर मंथन खत्म, राहुल गांधी समेत शीर्ष नेतृत्व ने दावेदारों से की चर्चा, नाम का ऐलान जल्द

केरल के मुख्यमंत्री चयन पर खरगे आवास पर मंथन खत्म, राहुल गांधी समेत शीर्ष नेतृत्व ने दावेदारों से की चर्चा, नाम का ऐलान जल्द
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। केरल में मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर चली लंबी बैठक शनिवार देर शाम समाप्त हो गई। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री पद के दावेदारों और केरल कांग्रेस नेतृत्व के साथ विस्तृत चर्चा की।जल्दी ही मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला जल्द हाईकमान की ओर से लिया जाएगा।

बैठक के बाद कांग्रेस नेता दीपा दास मुंशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शाम 4 बजे से देर रात तक चली बैठक में लंबी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से अलग-अलग भी बातचीत की और सामूहिक रूप से भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने सभी को मार्गदर्शन दिया है।

दीपा दास मुंशी ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में केरल में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा अति उत्साह में कुछ अनुशासनहीन घटनाएं हुईं, जो कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस प्रकार की गतिविधियों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता ने पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया है और पार्टी नेतृत्व चाहता है कि इस जनादेश की गरिमा बनाए रखी जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चयन को लेकर अंतिम निर्णय बहुत जल्द पार्टी हाईकमान की ओर से लिया जाएगा। कांग्रेस विधायक दल पहले ही एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत कर चुका है।

बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ, एआईसीसी पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक, अजय माकन और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला के नामों पर चर्चा हुई।कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने तीनों संभावित उम्मीदवारों से अलग-अलग बातचीत की। इसके बाद तीनों नेताओं को साथ बैठाकर भी चर्चा की गई।

इससे पहले, पार्टी पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने केरल के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात कर उनकी राय जानी थी और अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी थी।

उल्लेखनीय है कि केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा ने 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें कांग्रेस को 63 सीटें मिली हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page