अनुमंडल में “सहयोग शिविर” के सफल संचालन को लेकर एसडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

अनुमंडल में “सहयोग शिविर” के सफल संचालन को लेकर एसडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Facebook WhatsApp

रक्सौल। अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में सामान्य प्रशासन विभाग एवं जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण के निर्देशानुसार सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ “सहयोग शिविर” के आयोजन एवं उसके सफल क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि “सहयोग शिविर” प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे।

इसके लिए विभिन्न पंचायतों में निर्धारित तिथियों के अनुसार रोस्टर तैयार किया गया है, जिसकी विस्तृत जानकारी सभी अधिकारियों को दी गई। बताया गया कि अनुमंडल क्षेत्र में “सहयोग शिविर” का शुभारंभ 19 मई 2026 से किया जाएगा।

इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि वे पंचायत भवन में शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों को स्वीकार करें तथा उन्हें नियमानुसार निर्धारित समयसीमा में निष्पादित करना सुनिश्चित करें। इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर त्वरित और पारदर्शी तरीके से करना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page