पूर्वी चंपारण जिले में नीट यूजी-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,डीएम-एसपी परीक्षा केन्द्रो पर रहे भ्रमणशील

पूर्वी चंपारण जिले में नीट यूजी-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,डीएम-एसपी परीक्षा केन्द्रो पर रहे भ्रमणशील
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले में नीट यूजी–2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराई गई। इसके लिए जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित की गई। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की गई थी ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।


नीट – 2026 की परीक्षा में मोतिहारी में कुल 6336 परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र एलॉट किया गया। विभिन्न केंद्रों पर परीक्षार्थियों का वितरण निर्धारित किया गया है, जिसमें एमएस कॉलेज, एमजेके कन्या इंटर कॉलेज और एलएनडी कॉलेज में 720-720 अभ्यर्थी, जिला स्कूल में 672, मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज और मंगल सेमिनरी में 600-600 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 528, एसपीजी प्लस टू उच्च विद्यालय जीवधारा में 408, गोपालसाह प्लस टू विद्यालय में 360, मुजीब बालिका प्लस टू स्कूल में 288, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बलुआ टाल में 288, बनकट परिसर में 192 तथा प्रभावती गुप्ता कन्या उच्च विद्यालय में 240 परीक्षार्थी।


परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उन्हें कक्ष में बैठने दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। प्रत्येक कक्ष में घड़ी की व्यवस्था की गई थी,जिससे परीक्षार्थियों को समय की जानकारी मिलती रहे। इसके अलावा बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।


जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा मंगल सेमिनरी,एम जे के बालिका,इंजीनियरिंग कॉलेज, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायज लिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page