जनगणना -2027 में मकान सूचीकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
-जनगणना देश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्यों में से एक : डीएम
मोतिहारी। भारत की जनगणना- 2027 में मकान सूचीकरण को लेकर चार्ज स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करें, क्योंकि इससे समस्या समाधान त्वरित गति से होता है। ये बातें प्रधान जनगणना पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, सौरभ जोरवाल ने चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान समाहरणालय परिसर अवस्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सभागार में जनगणना -2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान गणना हेतु आयोजित बैठक में कही।
उन्होंने आगामी जनगणना- 2027 के सफल संचालन के लिए चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों के लिए जनगणना कार्य में मकान गणना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। फलस्वरूप कोई मकान छूटे नहीं। इसके लिए नजरी नक्शा सही तरीके से बने और उसका उपयोग हो । साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मकान गणना, जनगणना का एक महत्वपूर्ण अंग मानते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में व्यापक तैयारी सुनिश्चित की जाए।
मकान गणना का कार्य 02 अप्रैल से शुरू है, जो 30 अप्रैल 2026 तक होना है। इसके लिए प्रत्येक चार्ज अधिकारी प्रगणक एवं पर्यवेक्षको का नियुक्ति पत्र, परिचय पत्र, नक्शा, किट वितरण ,फील्ड स्तर पर वितरित करने का कार्य करेंगे। जबकि कार्यों की लगातार समीक्षा एवं निरीक्षण भी का भी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है, जिसे सभी पदाधिकारी प्राथमिकता देंगे। अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि जो टाइम फ्रेम दिया गया है, उसमें सभी कार्य समय से संपन्न हो जाए। बैठक में जिला जनगणना पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट सेन्सस हैंडबुक का कार्य एक अगस्त से तीस अगस्त तक सम्पन्न होने वाला है, लिहाजा पूर्व तैयारी पर जोर देते हुए कहा कि इस पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाए।
जिला नोडल अधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निदेशालय के निर्देशालोक में जनगणना -2027 से सम्बंधित मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य ससमय पूरा कर लिया जायेगा। मौके पर सभी चार्ज अधिकारी, नगर आयुक्त आशीष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा,सहायक समाहर्त्ता राज कृष्ण झा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान प्रह्लाद गुप्ता, गोपाल कृष्ण (स्थापना), प्रबंधन कोषांग से गोपालजी मिश्र, अमरेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, तारीक अनवर आदि उपस्थित थे।

