एसडीएम रक्सौल ने दो गैस एजेंसी का निरीक्षण किया,गड़बड़ियां उजागर

एसडीएम रक्सौल ने दो गैस एजेंसी का निरीक्षण किया,गड़बड़ियां उजागर
Facebook WhatsApp

 -दोनों एजेंसियों से जबाब तलब  

रक्सौल। अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल  मनीष कुमार के द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामगढ़वा एवं थाना रामगढ़वा के साथ रामगढ़वा प्रखंड के दो गैस एजेंसी प्रो. लालपरी  गैस एजेंसी एवं रामगढ़वा बाजार में अवस्थित मा सावित्री गैस एजेंसी के कार्यालय एवं गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया। 

प्रो. लालपरी गैस एजेंसी में स्टॉक संधारण में अनियमितता, माप तौल मशीन का खराब होना, गोदाम का रखरखाव मानकों के अनुसार न होना, उपभोक्ता को गैस वजन करके नहीं देने का तथ्य सामने आया। वही मां सावित्री गैस एजेंसी में फायर बकेट का संधारण सही नहीं होने, गोदाम का संधारण ठीक ढंग से नहीं होने, गोदाम पर स्टॉक एवं मूल्य प्रदर्शित नहीं करने  का तथ्य सामने आये।

उपरोक्त तथ्यों के आलोक में दोनों एजेंसी से कारण पृच्छा की गई है।  साथ ही दोनों को निर्देशित किया गया है कि अविलंब इन बिंदुओं पर सुधार करते हुए उपभोक्ताओं को पारदर्शी तरीके से गैस आपूर्ति करना सुनिश्चित करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page