2002 बैच के आईपीएस अधिकारी काे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया,अधिसूचना जारी
पटना। बिहार से एक और आईपीएस अफसर काे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने बुधवार काे अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश राठी, जो वर्तमान में विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक हैं, इन्हें सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने के लिए विरमित कर दिया गया है।राकेश राठी को केंद्र में प्रतिनियुक्ति के आधार पर गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। इन्हें पद ग्रहण की तिथि से 5 वर्ष या अगले आदेश तक नियुक्त किया गया है।

