दानवीर भामाशाह जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

दानवीर भामाशाह जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Facebook WhatsApp

पटना। दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर बुधवार को बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुनाईचक पार्क स्थित ‘शूरवीर दानवीर भामाशाह जी’ की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, पूर्व मंत्री सह विधायक श्रवण कुमार, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत तथा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दानवीर भामाशाह के त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page