शिवलिंग की स्थापना को लेकर निकली भव्य जलयात्रा

शिवलिंग की स्थापना को लेकर निकली भव्य जलयात्रा
Facebook WhatsApp

सुगौली। प्रखंड के सुगांव माई स्थान पर आयोजित छह दिवसीय शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य जलयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जलयात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर आसपास के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए मनियारी मन तक पहुंची।
इस दौरान श्रद्धालु “जय शिव” के गगनभेदी नारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। मनियारी मन पहुंचकर विधि-विधान के साथ जलभरी की गई। जलभरी के पश्चात श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत कलश स्थापना की गई।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप मिश्रा, सचिव पुरूषोत्तम सर्राफ, संरक्षक महेश कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनके अलावा अमित कुमार मिश्रा, निशु कुमार मिश्रा, रूपेश कुमार मिश्रा, राजन कुमार मिश्रा, राजेश यादव, देवेंद्र सर्राफ, विवेक कुमार झा समेत अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।


साथ ही अभिनंदन कुमार, सावन कुमार, मुरारी झा, गुलशन कुमार, निखिल मिश्रा, उत्तम कुमार, बाबुल कुमार और केशव कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page