निगरानी की टीम ने 14 हजार रिश्वत लेते थाना के प्राइवेट मुंशी को किया गिरफ्तार

निगरानी की टीम ने 14 हजार रिश्वत लेते थाना के प्राइवेट मुंशी को किया गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के आदापुर थाना परिसर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कारवाई की है।निगरानी की टीम ने छापेमारी करते हुए एक प्राइवेट मुंशी को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।निगरानी विभाग की इस कारवाई के बाद पुलिस विभाग में चल रहे भष्ट्राचार का खेल उजागर हुआ है। बताया जा रहा है,कि गिरफ्तार आरोपी इंतखाब आलम जो बिना किसी सरकारी पद पर रहते बीते कई सालों से थाने में मुंशी का काम कर रहा था। उसका पुलिस के काम काफी दखल था,वह किसी भी केस में पैरवी कराने के नाम पुलिस अधिकारियो के नाम पर लोगो से मोटी रकम वसूल करता था। हाल में ही आर्म्स लाइसेंस दिलाने के लिए एक पूर्व सैनिक से 14 हजार रुपये की डिमांड की थी।जिसकी शिकायत पीड़ित पूर्व सैनिक ने निगरानी विभाग से की।जिसके बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर पैसे लेते इंतखाब आलम को दबोच लिया। इस कारवाई के बाद न केवल आदापुर बल्कि जिले भर के थाना में हड़कंप मच गया है।एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि निगरानी विभाग की इस कारवाई के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम थानाध्यक्ष पप्पू पासवान समेत थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियो की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के दायरे में यह भी है,कि कैसे थाने में सरकारी मुंशी के रहते प्राइवेट मुंशी पुलिस के गोपनीय फाइलो को देख रहा था।वही निगरानी की टीम के साथ पुलिस की टीम आरोपी के मोबाइल के कॉल डिटेल और संपर्कों को खंगाल रही है, ताकि इस रिश्वत रैकेट के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।




anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page