कॉलेज कर्मियों ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया 

कॉलेज कर्मियों ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में  के.सी.टी.सी कॉलेज, के कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार से फिर शुरू हो गया है। पहले दिन भोजन अवकाश के समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक  कार्यालय के सामने थाली बजाकर प्रदर्शन किया। जो  22 अप्रैल तक चलेगा। विश्वविद्यालय के कर्मचारी पिछले कई दिनों से आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर रहे थे ।

उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे ऐसा करते रहेंगे। मौके पर शर्मा प्रसाद, कुमार अमित, कृष्णा प्रसाद,विक्रम कुमार, चंचल कुमारी,रोहित कुमार,उज्जवल मिश्रा, शशि भूषण तिवारी,संजीत कुमार,रणधीर कुमार, विवेक कुमार,संतोष कुमार, उदय प्रकाश,राहुल कुमार राउत, नीरज सिंह, अनूप कुमार,रविशंकर प्रसाद, लाल बाबू आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page