चितरिया गांव में भीषण अगलगी,दो घर जलकर खाक

चितरिया गांव में भीषण अगलगी,दो घर जलकर खाक
Facebook WhatsApp

कोटवा। प्रखंड क्षेत्र के जसौली पट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 2 स्थित चितरिया गांव में शुक्रवार को भीषण आग लगने से दो परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झंटू राम और शंभू राम के घर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लोग जबतक आग पर काबू पाते तबतक काफी नुकसान हो गया। बताया गया है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन, फर्नीचर सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों परिवारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में प्रभारी अंचलाधिकारी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि क्षति का आंकलन किया जा रहा है तथा पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरपंच पति विनोद कुमार ने बताया है कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मिले इसके लिए प्रयास किया जायेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page