नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन, टॉपर छात्र- किए गये सम्मानित
हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, जागापाकड़ में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सह टॉपर छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
उद्घाटन मुख्य अतिथि मुखिया शांति देवी, जिला परिषद क्षेत्र संख्या-19 के प्रतिनिधि अचल कुमार, समाजसेवी ई. कपिल देव राम, डिप्टी मासूम राजा, प्रधानाध्यापिका बबीता गुप्ता एवं उप मुखिया पति जितेंद्र भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
समारोह के दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र देकर किया गया। वहीं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंजीनियर कपिल देव राम ने कहा कि छात्रों को सम्मानित करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है।
उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आगे चलकर इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस एवं आईपीएस बनकर देश का नाम रोशन करें। वहीं प्रभारी बीईओ ऑनमासूम राजा ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के राष्ट्र का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देना आवश्यक है।
कार्यक्रम में हरसिद्धि क्षेत्र के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सलोनी कुमारी,श्वेता कुमारी, अंजुम,रीना कुमारी कृष्णा कुमार, ममता कुमारी, खुशी कुमारी, साजिद हसन, तनु कुमारी, अफराना खातून आदि के नाम शामिल हैं।

