डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Facebook WhatsApp

सिकरहाना। मामा के घर से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसा जितना थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव के समीप एसएसबी कैम्प के सामने सैनिक रोड पर की है।जितना पुलिस के मुताबिक,  हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब युवक मामा घर से वापस अपने घर लौट रहा था। मृतक की पहचान मोतिहारी के रघुनाथपुर कटहां गांव निवासी 18 वर्षीय गोबरी मुखिया के पुत्र अमलेश कुमार के रूप में  हुई हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा डंपर चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page