सड़क दुर्घटना में घर आये आर्मी जवान की मौत, कोहराम 

सड़क दुर्घटना में घर आये आर्मी जवान की मौत, कोहराम 
Facebook WhatsApp

-पंजाब के फ़िरोजपुर में थी पोस्टिंग

संग्रामपुर। अरेराज- हाजीपुर मुख्य पथ एसएच 74 पर शुक्रवार की सुबह संग्रामपुर विन्दटोली मनोकामना पेट्रोल पंप के समीप ट्रक के चपेट में आने से एक आर्मी जवान बुरी तरह जख्मी हो गया।  मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में पहुंचते ही मौत हो गई। मृतक आर्मी जवान संग्रामपुर मठिया गांव के स्व. अजीत सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार उर्फ बबलू बताये गये हैं । ग्रामीण सत्येंद्र सिह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद संग्रामपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक महेंद्र कुमार ने इलाज के  बाद स्थिति गंभीर देखते हुए  मोतिहारी रेफर कर दिया । 

मृतक के भाई विमल कुमार उर्फ बदरी ने बताया कि छोटा भाई अशोक सेवेन बिहार आर्मी में बहाल हुआ था। विगत जनवरी माह में सरस्वती पूजा के आसपास पंजाब के फिरोजपुर से छुट्टी लेकर आया था। इसी 18 अप्रैल को छुट्टी से वापस जाना था । थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया सूचना पर पहुंच ट्रक को जप्त कर लिया गया।परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। मामले की जांच की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page