मोतिहारी जहरीली शराब कांड की हो न्यायिक जांच:डा.अखिलेश सिंह

मोतिहारी जहरीली शराब कांड की हो न्यायिक जांच:डा.अखिलेश सिंह
Facebook WhatsApp

-शराबंदी कानून की विफलता का परिणाम है जहरीली शराब से लोगो की मौत

-राज्यपाल से मिलेंगे सांसद सहित कांग्रेसजन

पूर्वी चम्पारण। जिले के तुरकौलिया में जहरीली शराब से हुई मौत पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने सरकार पर बड़ा प्रहार करते हुए इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होने मौत के लिए सीधे तौर पर सरकार सहित संबंधित अधिकारियों को दोषी बताया है।

जहरीली शराब से हुई मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। वे गुरूवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारो को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में दस लोगों की मौत दर्ज है, परन्तु जब हम पीड़ित परिवारों से बुधवार की शाम में मिल रहे तो पता चला की काफी संख्या में लोगों की मौते हुई है। इनमें तुरकौलिया, हरसिद्धि सहित अरेराज, पहाड़पुर तक के लोग शामिल है। लोग भय के कारण मौत की जानकारी देने के बदले आनन-फानन में शव को जला दिए।

श्री सिंह ने कहा कि अबतक एनडीए के कोई भी नेता पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी आंसू पोंछने तक नहीं गये है। पीने वाले लोग को अगर हम दोषी मान भी लेते है तो पीड़ित परिवार को कैसे दोषी मानेंगे। जहरीली शराब की बड़ी-बड़ी खेप बिहार में पहुंचाई जा रही है। इस तरह के शराब का सेवन मजदूर किस्म के गरीब तबके के लोग कर रहे है। नेता, अधिकारियों के गठजोड़ के बिना शराब की खेप नहीं आ रही है। सर्वविदित है कि इस धंधे में बड़े-बड़े रसूक वाले लगे है।जिसे सत्ता और सरकार का संरक्षण प्राप्त है।उन्होने कहा कि कांग्रेस का एक शिष्टमंडल जल्द ही राज्यपाल से मिलकर शराबकांड के न्यायिक जांच और इसकी समीक्षा की मांग करेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page