डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 से अधिक डाककर्मियों को किया सम्मानित

डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 से अधिक डाककर्मियों को किया सम्मानित
Facebook WhatsApp


-सभी को शुभकामनाएं एवं और बेहतरी  के लिए किया प्रेरित  
मोतिहारी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 से अधिक डाक कर्मियों को समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल ने सम्मानित किया। विगत वित्तीय वर्ष 2025-26 में चंपारण डाक प्रमंडल ने राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और कई विशिष्ट उपलब्धियां भी हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान खाता खोलने के क्षेत्र में लक्ष्य का 172 प्रतिशत प्राप्त किया गया है जबकि ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में लक्ष्य का 232 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किया गया। जेनरल इंश्योरेंस में 301 प्रतिशत की उपलब्धि रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा सम्मानित होने वाले सभी डाक कर्मियों को शुभकामनाएं दी गई एवं इसी तरह से आगे भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रिया रानी, सहायक समाहर्ता एवं डाक अधीक्षक मोतिहारी आशुतोष आदित्य  उपस्थित थे। 

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page