नीलाम देनदारों के विरुद्ध उप विकास आयुक्त ने उठाया कठोर कदम
– एसपी को भेजा अनुरोध पत्र, तीस लोगों की होगी गिरफ्तारी
मोतिहारी। उप विकास आयुक्त- सह-नीलाम पत्र पदाधिकारी के द्वारा नीलाम पत्रवाद के तहत बड़े बकायदारों के विरुद्ध कठोर कदम उठाये गये है। अब
बड़े बकायेदारो की गिरफ्तारी होगी। इसके लिए थाना स्तर से पहले ही वारंट निर्गत किए गए है। पुलिस अधीक्षक से उप विकास आयुक्त ने पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि बड़े बकायेदारो की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाये।
जिला के जो 30 बड़े बकायदार (वारंटी) हैं उनकी सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेज दी गई है।
इनमें हिंदू चकिया के संजीव कुमार पांडेय, बेलवा घोड़ासहन के विजय शंकर प्रसाद, हिरमनी के प्रवेश आलम, हरिहारा के सिकंदर राम, सुगांव के सोनू कुमार, जिहुली के रजनीश कुमार सिंह, राजा बाजार के संजय कुमार तिवारी, कौड़ीहार चैक के कांति देवी, सरिता देवी, लक्ष्मीपुर के सोमेश्वर शाह, मटियरिया के ईश्वर चंद्र प्रसाद, रामपुरवा के विकास कुमार, जामला रोड के सुनील कुमार गुप्ता, गोपालपुर मुहल्ला के मधु शंकर, नकछेद टोला के दिनेश प्रसाद, बलुआटाल के अशोक कुमार सिंह, नागा रोड के प्रिंस कुमार गुप्ता, पनटोका के जोगेंद्र प्रसाद, बरियारपुर के प्रमोद कुमार गुप्ता, भेलवा के ओम प्रकाश प्रसाद, छतौनी वार्ड नंबर 18 के दीपक कुमार, कमालपुर के रूपेश कुमार, दीपही के लोकेश कुमार सिंह, गुलबारा के रंजन कुमार सिंह, मिठनपुरा के नरेश राय, चैनपुर के मुकेश कुमार, रानी छपरा के सुभाष प्रसाद, जगिराहां के जगन्नाथ राय, हरेंद्र राय तथा बड़कुरवा के अफसानी खातून के नाम शामिल हैं।

