नेपाल के पूर्व ऊर्जामंत्री दीपक खड़का गिरफ्तार

नेपाल के पूर्व ऊर्जामंत्री दीपक खड़का गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खड़का ओली सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो ने की है।एक पुराने जमीन पर अवैध कब्जा के मामले में खड़का की गिरफ्तारी हुई है।

नेपाल पुलिस की केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो ने खड़का को उनके निवास से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की भी जांच चल रही है। जेन जी प्रदर्शन के दौरान दीपक खड़का के घर से बड़ी मात्रा में रकम बरामद हुई थी। खड़का पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा के करीबी हैं और ओली की सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे। वो देउवा की पत्नी डॉ. आरजू राणा के बिजनेस पार्टनर भी हैं। काठमांडू के बूढानीलकण्ठ में उनका एक फाइव स्टार रिसोर्ट भी है। इसका मैनेजमेंट हॉलिडे इन ग्रुप करता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page