ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव ठुकराया,युद्ध खत्म करने के लिए रखीं कड़ी शर्तें

ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव ठुकराया,युद्ध खत्म करने के लिए रखीं कड़ी शर्तें
Facebook WhatsApp

तेहरान/वॉशिंगटन/एजेंसी। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के शांति प्रस्ताव को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि युद्ध केवल उसकी तय शर्तों और समय के अनुसार ही समाप्त होगा।ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक ईरान ने अमेरिकी प्रस्ताव को “भ्रामक” और “तनाव बढ़ाने वाला” बताया। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अमेरिका अलग-अलग कूटनीतिक माध्यमों से बातचीत की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके प्रस्ताव जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते।

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए पांच प्रमुख शर्तें रखी हैं। इनमें सभी हमलों और लक्षित हत्याओं को तुरंत रोकना, भविष्य में हमले न होने की ठोस गारंटी, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई, पूरे क्षेत्र में सभी मोर्चों पर संघर्ष का अंत और होर्मुज स्ट्रेट पर अपने अधिकार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाना शामिल है।

तेहरान ने स्पष्ट किया है कि इन शर्तों के पूरा होने से पहले किसी भी प्रकार की वार्ता संभव नहीं है और वह अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा।

दूसरी ओर, रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी प्रस्ताव में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सख्त नियंत्रण, यूरेनियम संवर्धन रोकने, मिसाइल कार्यक्रम सीमित करने और क्षेत्रीय समूहों से दूरी बनाने जैसी मांगें शामिल हैं। इसके बदले प्रतिबंधों में राहत और नागरिक परमाणु सहयोग की पेशकश की गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page