सरकार ने शुरू किया प्रिज्म-एसजी पोर्टल, रेलवे और सड़क निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी डिजिटल व समयबद्ध

सरकार ने शुरू किया प्रिज्म-एसजी पोर्टल, रेलवे और सड़क निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी डिजिटल व समयबद्ध
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में रेलवे और परिवहन की बुनियादी ढांचा विकास में दक्षता, पारदर्शिता और अंतर-एजेंसी समन्वय को बढ़ाने के लिए प्रिज्म-एसजी पोर्टल (रेल-रोड निरीक्षण एवं चरण प्रबंधन – स्टील गर्डर्स के लिए पोर्टल) शुरू किया है।इस पोर्टल से रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण से संबंधित अनुमोदन और निरीक्षण प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने के साथ समयबद्ध तरीके से पूरी होंगी।

पोर्टल का उद्घाटन बुधवार को यहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संयुक्त रूप से किया।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि प्रिज्म-एसजी पोर्टल से गुणवत्ता आश्वासन योजना, वेल्डिंग प्रक्रिया विनिर्देशन शीट और स्टील गर्डर्स के निर्माण चरण निरीक्षण जैसी प्रक्रियाएं अब पूरी तरह ऑनलाइन होंगी। इसमें दस्तावेजों का प्रस्तुतिकरण, जांच, प्रश्नों का समाधान, अनुमोदन, निरीक्षण का समय निर्धारण, रिपोर्ट, तस्वीरें और परीक्षण परिणाम अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

वर्तमान में आरओबी निर्माण के लिए भारतीय रेल से कई अनुमोदन लेने पड़ते हैं, जिनमें सामान्य व्यवस्था आरेख, संरचनात्मक आरेख, गुणवत्ता आश्वासन योजना, वेल्डिंग प्रक्रिया विनिर्देशन शीट और स्टील गर्डर्स का निरीक्षण शामिल है। इनमें से कुछ प्रक्रियाएं अब तक ऑफलाइन होती थीं, जिससे समय पर कार्य पूरे नहीं हो पाते थे।

नवप्रवर्तित पोर्टल इन चुनौतियों को दूर करेगा और सड़क विभागों, भारतीय रेल, ठेकेदारों, निर्माणकर्ताओं और निरीक्षण एजेंसियों को एकीकृत डिजिटल मंच पर लाएगा। इस पहल से अनुमोदन और निरीक्षण की समयसीमा लगभग 12 महीने से घटकर 3 से 4 महीने रह जाएगी। इससे परियोजनाओं की दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा आरओबी और रेलवे पुलों का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित होगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page