ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले काे 5 दिनों के लिए टाला

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले काे 5 दिनों के लिए टाला
Facebook WhatsApp

वाशिंगटन/एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के बीच ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की अपनी योजना को सोमवार को पांच दिनों के लिए स्थगित करने की घोषणा की।ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका की ईरान के साथ अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है और वह अपनी सेना को ईरान के पावर प्लांट और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर किसी भी तरह के सैन्य हमले को टालने का आदेश देंगे। ट्रंप ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में मध्य-पूर्व में हमारी आपसी दुश्मनी को पूरी तरह से खत्म करने के संबंध में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वे ईरान के पावर प्लांट और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टाल दें। यह फैसला चल रही बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा।

ट्रंप का यह संदेश 48 घंटे की उस समय सीमा के खत्म होने पर आया है, जो उन्होंने ईरान पर लगाई थी। इस समय सीमा के तहत ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाज़ों के सुरक्षित गुज़रने की अनुमति देनी थी, या फिर अपने पावर प्लांट पर हमलों का सामना करना पड़ता जो कि एक बड़ा टकराव साबित हो सकता था।

ट्रंप ने रविवार को धमकी थी कि अगर ईरान की तरफ से जहाजों पर की जा रही गोलाबारी के कारण हाेर्मज जलडमरूमध्य बंद रहता है तो अमेरिका 48 घंटों के भीतर ईरान के पावर प्लांट को निशाना बनाएगा। उनके अल्टीमेटम की समय सीमा आज समाप्त हो रही थी।

ट्रंप की धमकी के जवाब में ईरान ने पूरे खाड़ी क्षेत्र और इजराइल में ऊर्जा एवं तेल संयंत्रों पर हमला करने की घोषणा की थी। ईरान ने यह भी कहा था कि वे उस जलमार्ग को भी पूरी तरह से बंद कर देंगे जिससे दुनिया के कुल तेल का पांचवां हिस्सा गुजरता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page