परिवारिक विवाद में पेड़ में फंदे से लटक कर आत्महत्या

परिवारिक विवाद में पेड़ में फंदे से लटक कर आत्महत्या
Facebook WhatsApp

– जांच पड़ताल में जुटी पुलिस 

संग्रामपुर।  थाना क्षेत्र के मंगलापुर राम जानकी बगीचा में सोमवार की सुबह पेड़ से लटकती एक शव को पुलिस ने बरामद किया । मृतक बरवा पंचायत के वार्ड दस सिकन्दर पुर गांव के सुरेन्द्र सिंह का 35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार बताया जाता है। मृतक के पिता सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि शराब पीने को लेकर परिवारिक विवाद में घर से लग्भग दो किमी दूर आकर पेड़ से लटक कर आत्म हत्या कर लिया।

ग्रामीणों की सुचना पर थानाध्यक्ष अनूप कुमार,दरोगा प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ घटना पहुच लटकते पेड़ से शव को बरामद किया। वही बगीचे से समीप से मृतक की बाइक जिसके डिक्की में चाभी लगा हुआ व पॉकेट से स्मार्ट फोन बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्म हत्या लग रहा है ।शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया ।परिजन के द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page