राज्यसभा चुनाव : बिहार की सभी 05 सीट पर राजग गठबंधन का कब्जा

राज्यसभा चुनाव : बिहार की सभी 05 सीट पर राजग गठबंधन का कब्जा
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने सभी सीटों पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश राम , रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा विजयी रहे।बिहार में पांच सीटों के लिए संपन्न हुए राज्यसभा चुनावों में राजग ने सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल की। दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और बसपा के समर्थन के बावजूद महागठबंधन ज़रूरी 41 का आंकड़ा नहीं जुटा पाया।

इस जीत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ऐलान किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को 44-44 मत मिले। वहीं रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा को 42-42 वोट मिले हैं।

पांटवीं सीट के लिए पहली वरीयता में भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि दूसरी वरीयता में शिवेश राम ने राजद के एडी सिंह को हरा दिया । एडी सिंह को 37 वोट मिले हैं। हालांकि राजद विधायक सर्वजीत ने दावा किया है कि उन्हें 38 वोट मिले हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page