नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर पटना में पोस्टर वार, राजद ने भाजपा को बताया ‘अजगर’

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर पटना में पोस्टर वार, राजद ने भाजपा को बताया ‘अजगर’
Facebook WhatsApp

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी और पोस्टर वार तेज हो गया है। राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने पार्टी दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाकर एनडीए और भाजपा पर निशाना साधा है।

पोस्टर के जरिए भाजपा की राजनीति पर तंज कसते हुए एक तीखा प्रहार किया गया है।पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है ‘कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको भाजपा ने ठगा नहीं।’साथ ही पोस्टर में एक बड़े अजगर की तस्वीर बनाई गई है,जिसे प्रतीकात्मक रूप से भाजपा के रूप में दर्शाने की कोशिश की गई है।अजगर के सामने मुख्यमंत्री की कुर्सी दिखाई गई है और तीर के निशान के साथ आगे राज्यसभा की ओर इशारा किया गया है।इस पोस्टर के माध्यम से राजद ने भाजपा पर अपने सहयोगियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया गया है।

पोस्टर को लेकर राजद नेताओं का कहना है कि पोस्टर के माध्यम से भाजपा की राजनीतिक कार्यशैली को दिखाने की कोशिश की गई है।उनका आरोप है कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों के अनुसार सहयोगियों का इस्तेमाल करती है और समय आने पर उन्हें किनारे कर देती है।इसी संदर्भ में यह पोस्टर लगाकर भाजपा पर कटाक्ष किया गया है।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है,कि भाजपा की नीति स्पष्ट रूप से सत्ता हासिल करने और उसका लाभ उठाने की रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति जनता के हितों की अनदेखी कर केवल सत्ता के गणित पर आधारित है। राजद का दावा है कि पोस्टर के जरिए इसी सियासी संदेश को सामने लाने की कोशिश की गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page