बिजली विभाग की छापेमारी में बिजली चोरी करते 13 पकड़े गए, 2,64703 लाख का जुर्माना
पूर्वी चंपारण। जिले के जीतना थाना क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न गांवों में बिजली विभाग ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी है। शनिवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान 13 उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया, जिन पर कुल 264,703 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया और जिस पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई बनकटवा विद्युत आपूर्ति शाखा के कनीय अभियंता धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में जूनियर लाइनमैन प्रमोद तिवारी और बिजली विभाग के मानव बल सुनील कुमार, राम करण शाह तथा केदार नाथ मिश्रा शामिल थे। टीम ने गांव के विभिन्न घरों की जांच की, जहां सर्विस तार के अलावा अलग से पीवीसी तार लगाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
जांच के दौरान पंकज कुमार व मोहम्मद हकीम जावेद 25829 रूपये, अबदुल रऊफ 9671 रूपये, आश्मा खातून पर 16406 रूपये जमील खातून पर 20395 रूपये संजय कुमार सहनी 10107,रामजन्म भगत 15427 बाबूलाल पासवान 30283 शकल पासवान 32034 वीरेंद्र सहनी 28362,फूलझड़ी देवी 13851,रणजीत पासवान 30546 मुनि देवी 799, वीरेंद्र पासवान 30993 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
बिजली विभाग की टीम ने मौके से अवैध रूप से लगाए गए तारों को काटकर जब्त कर लिया। विभाग की ओर से सभी आरोपितों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है।जीतना अपर थाना अध्यक्ष शिवजी पासवान ने बताया कि बिजली विभाग से आवेदन प्राप्त हो गया है। संबंधित आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विभागीय अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली चोरी से बचें और वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

