नीतीश कुमार ने कटिहार को दी 410 करोड़ की सौगात

नीतीश कुमार ने कटिहार को दी 410 करोड़ की सौगात
Facebook WhatsApp

कटिहार। समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में गुरूवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिला को 410 करोड़ रुपये की सौगात दी। बरझल्ला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से संवाद किया और कई जनकल्याण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

शिक्षा और रोजगार पर जोर

नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और 40 लाख को रोजगार मिल चुका है। अगले पांच वर्षों में युवाओं को एक करोड़ नौकरियां और रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए किए गए कार्यों का भी जिक्र किया।

केंद्र सरकार के सहयोग से विकास

नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग से विकास की गति और भी तेज होगी। पिछले कुछ वर्षों में कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और अगले पांच वर्षों में होने वाले कार्यों से बिहार का और भी अधिक विकास होगा।

जनकल्याण योजनाओं का उद्घाटन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 181 करोड़ रूपये की 186 योजनाओं का शिलान्यास व कार्यारंभ और 229 करोड़ रूपये की 257 योजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं से जिले के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, लेसी सिंह, कटिहार सदर, कोढ़ा, प्राणपुर, बरारी, कदवा के विधायक मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page