बिहार में राजग की डबल इंजन सरकार है, जो देश का सबसे गरीब राज्य है : तेजस्वी यादव

बिहार में राजग की डबल इंजन सरकार है, जो देश का सबसे गरीब राज्य है : तेजस्वी यादव
Facebook WhatsApp

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तीखा तंज कसा है।तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है जहां दशकों से राजग की डबल इंजन सरकार है, जो देश का सबसे गरीब राज्य है।तेजस्वी ने आगे लिखा कि देश में सबसे अधिक पलायन-बिहारदेश में सबसे अधिक अपराध- बिहारदेश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहारदेश में सबसे अधिक बेरोजगारी- बिहारदेश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी-बिहारदेश में सबसे अधिक स्कूल ड्राप आउट- बिहारदेश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहारदेश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय-बिहारदेश में सबसे कम किसानों की आय- बिहारदेश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहारदेश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहारदेश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहारदेश में सबसे कम बिजली खपत- बिहारदेश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहारदेश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- बिहारदेश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां- बिहारदेश में सबसे कम स्कूलों में कंप्यूटर और आईसीटी लैब- बिहारदेश में विकास के सभी सूचकांक में सबसे फिसड्डी- बिहारदेश में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा/सुविधा में सबसे फिसड्डी- बिहार

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में महंगाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि महंगी गैस खरीदने में बिहार आगे है। महंगी बिजली खरीदने में आगे बिहार आगे है। महंगा पेट्रोल-डीज़ल खरीदने में बिहार आगे है। साथ ही, दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन बिहार में बिकती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार की ऐसी तस्वीर राजग सरकार के 21 सालों में बनी है।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा, ”21 वर्षों की राजग सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है लेकिन इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page