लगातार हो रही चोरी की घटना का पुलिस ने किया भंडाफोड़
– चोरी के समान के साथ तीन गिरफ्तार
कल्याणपुर। पुलिस ने बंद घरों का ताला काटकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना थाना क्षेत्र मेधुआ गांव के नसरे आलम के पुत्र खुशिद आलम को उसके ससुराल ग्राम मझौलिया, थाना पारू, जिला मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने खुर्शिद आलम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसके द्वारा कई घरों में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त का खुलासा किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामानों की बरामद की गई। निशान्देही पर क्षेत्र के फुलवरिया राज घर निवासी अमित कुमार तथा चकिया थाना क्षेत्र के वैशाहां गांव निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से तीन मोबाइल फोन, तीन चांदी के पायल, एक सोने जैसा अंगूठी तथा सोने जैसे चार कान की बाली बरामद किया गया हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान कल्याणपुर थाना कांड संख्या 89/26, 90/26, 91/26 तथा मेहसी थाना कांड संख्या 335/25, 361/25, 311/25 का भी उद्भेदन किया है। इस छापेमारी मे पु.नि. खालिद अख्तर ,थानाध्यक्ष विनीत कुमार , पुअनि मुकेश कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।

