नगर परिषद कार्यालय पर फुटपाथी दुकानदारों का प्रदर्शन

नगर परिषद कार्यालय पर फुटपाथी दुकानदारों का प्रदर्शन
Facebook WhatsApp

-घंटों  हंगामा के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया 

रक्सौल। नगर परिषद के द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के मकसद से मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाया जा रह है। नतीजतन गुरूवार को  फुटपाथ  दुकानदारों ने प्रदर्शन किया है।

प्रदर्शनकारी विशाल कुमार, संजय साह, मंजू देवी, श्रीपति देवी, चंदन कुमार गुप्ता, उमेश कुमार, महेश पड़ित, गौरी शंकर, हरि शंकर बाबा, रत्नेश कुमार, सामू कुमार आदि ने कहा कि नगर परिषद को यहां वेडिंग जोन की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि अपनी दुकान लगाने के लिए जगह मिल जाए।  प्रदर्शनकारी रेलवे की जमीन में दुकान लगाने की बात कह रहे थे, लेकिन वहां दुकान लगाने पर रेलवे की ओर से प्राथमिकी दर्ज करा दी जाएगी। नप ईओ डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि अवैध रूप से सड़क के बीच डिवाइडर पर सामान बेचने वाले अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाई तय है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page