शादी के चार दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ जेवरात व नकदी लेकर हुई फरार

शादी के चार दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ जेवरात व नकदी लेकर हुई फरार
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के मांझार गांव से एक नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हों गयी है। फरार दुल्हन लक्की कुमारी मांझार गांव के भानु कुमार शर्मा की पत्नी है। दुल्हन अपने साथ करीब 12 लाख रूपये के जेवरात व नकद 50 हजार रूपये लेकर भागी है।

दुल्हन के वियोग मे पति मायूस है। मामले मे पीड़ित पति भानु शर्मा ने थाना मे आवेदन देकर बेवफा पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। बताया जाता है कि मांझार गांव के गौरीशंकर शर्मा के पुत्र भानु कुमार शर्मा की शादी 20 फ़रवरी को संग्रामपुर थाना के इंद्रगाछी गांव के बच्चा शर्मा की पुत्री लक्की के साथ हुआ। 24 फरवरी को लक्की ने अपने पति से शहर के एक कॉलेज मे छात्रवृति का फ्रॉम भरने की बात कहकर साथ गयी। कॉलेज के गेट पर पति को खड़ा कर वह अंदर गयी। पत्नी के इंतजार मे भानु गेट पर शाम तक खड़े रहे। जब वह नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू किये। कॉलेज के सीसीटीवी से देखा गया कि लक्की एक लडके के साथ कॉलेज के पीछे गेट से बाहर निकल गयी है।

भानु ने कहा है कि वह अपने प्रेमी पंचभीडवा गांव के महेन्द्र महतो के पुत्र सुजीत कुमार महतो के साथ फरार हुई है। उसने बताया कि वह घर से उसके मां व अपना जेवरात व नकद 50 हजार रुपया लेकर फरार हुई है। जेवरात की क़ीमत करीब 12 लाख रूपये होंगी।

भानु ने बताया कि शादी मुकरर्र होने के बाद से वें लक्की को हजारों रूपये भेजा होगा। लेकिन वह बेवफा निकली। उन्होंने मामले में. लक्की के प्रेमी सुजीत महतो, महेन्द्र महतो, सीमा देवी, विश्वनाथ महतो को आरोपित किया है। दुल्हन के प्रेमी के साथ भागने की चर्चा पूरे इलाके में है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page