छह दिन पहले ट्रांसपोर्ट गोदाम से चोरी हुए 12 लाख के कपड़े बरामद,  दुकानदार गिरफ्तार

छह दिन पहले ट्रांसपोर्ट गोदाम से चोरी हुए 12 लाख के कपड़े बरामद,  दुकानदार गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधही गांव में मुजफ्फरपुर जिले की अहियापुर थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट गोदाम से चुराई गई कपड़ों का बंडल बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने चोरी के सामान को अपने पास रखने के आरोप में एक कपड़ा दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार चोर दूधही गांव का ही निवासी  है।

बताया जाता है कि बीते 20 फरवरी की रात मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित दादर में आर. के. एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट के गोदाम का ताला तोड़कर  करीब 12 लाख रुपये मूल्य की कपड़ों के बंडल की चोरी कर ली थी।

घटना के बाद ट्रांसपोर्ट  मैनेजर नीरज कुमार पांडेय ने अहियापुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच के दौरान गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला, जिसमें साफ तौर पर देखा गया कि दो पिकअप वाहनों पर सवार होकर चोर चुराई गई कपड़ों के बंडल को लेकर फरार हो रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन की पहचान करते हुए उसके चालक को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान चालक ने चोरी में  संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस को अहम सुराग दिए। चालक की निशानदेही पर अहियापुर थाना पुलिस ने हरसिद्धि थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दूधही गांव में छापेमारी की, जहां से चोरी किए गए कपड़ों का बंडल बरामद किया गया। इस दौरान मौके से एक स्थानीय कपड़ा दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया, जिस पर चोरी के सामान को छुपाकर रखने का आरोप है।

प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि बरामद किए गए कपड़ों के साथ गिरफ्तार दुकानदार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अहियापुर थाना पुलिस अपने साथ ले गई है। फिलहाल   मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page