संग्रामपुर में केसीसी के लिए लगा कैम्प

संग्रामपुर में केसीसी के लिए लगा कैम्प
Facebook WhatsApp

– 151 किसानों की केसीसी स्वीकृत

संग्रामपुर।  प्रखंड कृषि कार्यालय के परिसर में कृषि विभाग की ओर से केसीसी कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के किसान सहित बैंक कर्मियों ने भाग लिया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रम राज ने बताया की  सभी पंचायत के किसानो ने भाग लेकर अपना कागजात जमा कराएं।

कैम्प में उपस्थित बैक ऑफ इंडिया बरियरिया के शाखा प्रंधक विवेकानंद कौशिक ने बताया कि 150 किसानों को केसीसी दिया गया है। वहीं उतर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रजनीश कुमार के बताया कि एक किसान का केसीसी ऋण स्वीकृत कर दिया गया है। जबकि एसबीआई संग्रामपुर शाखा प्रंधक गोविंद कुमार द्वारा किसानों के बीच फर्म वितरण किया गया। कैम्प में उपस्थित  बैंक अधिकारी ने बताया कि फर्म के साथ आधार पैनकार्ड व एलपीसी देने पर केसीसी ऋण स्वीकृत किया जायेगा।

लेकिन कैम्प में मौजूद किसान कौशल पांडेय, विजय महतो,अंशुमान तिवारी, अभय कुमार तिवारी, नवल सिंह आदि ने बताया कि अंचल के द्वारा अपने नाम पर जमाबंदी होने पर ही एलपीसी बनाया जा रहा है। जबकि जमीन पूर्वज के नाम से है और जमाबंदी चलता आ रहा है। एलपीसी नही बनने से केसीसी ऋण नही मिल रहा है। कैम्प में किसान सलाहकार अजय कुमार तिवारी, महेंद्र ठाकुर ,राजीव रंजन कुमार,संजीव रंजन,अरविंद कुमार सिंह कृषि समन्वयक सुरेश कुमार, संजय कुमार,संजय कुमार तिवारी सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page