शराब कारोबारी सहित मोटरसाइकिल जब्त
आदापुर। जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के तहत आदापुर थाना प्रभारी ने एक शराब कारोबारी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी पूर्व से ही इस कार्य में कथित तौर पर संलिप्ता के लिए जाना जाता है। पुलिस ने उसके पास से महुआ मीट्ठा निर्मित शराब बरामद किया है।
थानाध्यक्ष पप्पू पासवान ने बताया कि बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल पर करीब पच्चीस लीटर देसी शराब लेकर लतियाही गांव निवासी धनपत राम का पुत्र राम नाथ राम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

