राष्ट्रवाद, जनसंघ एवं भाजपा के प्रति समर्पित बनाना प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य : राधा मोहन
– पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन
मोतिहारी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 कार्यशाला मोतिहारी के एक होटल वाटिका में हुई। कार्यशाला का उद्घाटन सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता, सांगठनिक कौशल और अनुशासन विकसित करने का एक निरंतर चलने वाला ‘साधना’ कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य “व्यक्तियों का निर्माण करके संगठन बनाना” है, जो बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, जनकल्याणकारी योजनाओं और सोशल मीडिया के आधुनिक उपयोग से लैस करता है।
भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का महत्त्व कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रवाद और जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा से परिचित कराकर पार्टी के प्रति समर्पित बनाना। यह सुनिश्चित करना कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर (बूथ स्तर) पर सक्रिय रहें और ‘कार्यकर्ता भाव’ को मजबूत करें। कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क के आधुनिक
‘साधनों, सोशल मीडिया, एआई और आईटी के प्रभावी उपयोग में निपुण करना। केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देकर जनता तक पहुंचाना। भाजपा के क्षेत्रीय राज्य प्रभारी छत्तीसगढ़ के वरीय नेता राजू भंडारी ने कार्यशाला का समारोप किया। समारोप में उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बहुत ही सारगर्भित उद्बोधन से मार्गदर्शन किया।
श्री भंडारी ने कहा कि समाज में हमारा परिचय एक सचेत व्यक्ति के रूप में हो। हमारा विशेष परिचय भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में हो, ना कि एक विशिष्ट पदधारक के रूप में हो। इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ाकर उन्हें समाज का पथ प्रदर्शक बनाना। यह प्रशिक्षण नए सदस्यों को पार्टी की कार्यसंस्कृति से रू-ब-रू कराने के साथ ही, पुराने कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करता है।
कार्यशाला में बिहार भाजपा के महामंत्री शिवेश राम, प्रदेश के उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, आईटी के मुकुल सिंह, नितिन अभिषेक प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रकाश अस्थाना, दीपेंद्र शर्राफ एवं जिलाध्यक्ष पवन राज सहित बगहा, बेतिया, रक्सौल, ढाका एवं मोतिहारी सहित पांच संगठन जिलों के जिलाध्यक्ष एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी हैे।

